देश की खबरें | आप के दावे के बाद भाजपा ने गोवा में नेतृत्व परिवर्तन से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के इस दावे को खारिज कर दिया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हटाया जाएगा।

पणजी, 23 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया के इस दावे को खारिज कर दिया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हटाया जाएगा।

गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने राज्य में नेतृत्व में किसी भी परिवर्तन से इनकार किया। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री सावंत और अपनी बैठक का जिक्र करते हुए कहा, “नेतृत्व में परिवर्तन का कोई प्रस्ताव नहीं है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में आगामी गोवा चुनावों के लिए चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।’’

इससे पहले मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुये दावा किया कि भाजपा नया मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है क्योंकि वह समझ गयी है कि सावंत के नेतृत्व में चुनाव में जाना कठिन होगा ।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘(प्रमोद) सावंत की अगुवाई वाली राज्य सरकार से गोवा के लोग नाखुश हैं क्योंकि मौजूदा प्रशासन अपने कार्यकाल में विभिन्न मोर्चों पर विफल साबित हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि भाजपा गोवा में चुनाव से दो तीन महीने पहले वहां के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदलने जा रही है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही गोवा को विकास का नया मॉडल करार दिया और सावंत नीत राज्य सरकार की सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी