देश की खबरें | भाजपा ने की संविधान की आलोचना करने वाले केरल के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को केरल के मंत्री साजी चेरियन को मंत्रिपद हटाने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने जिस संविधान का अपमान किया है वह उसी पर आधारित पद पर नहीं रह सकते हैं।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संविधान के खिलाफ टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को केरल के मंत्री साजी चेरियन को मंत्रिपद हटाने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने जिस संविधान का अपमान किया है वह उसी पर आधारित पद पर नहीं रह सकते हैं।

केरल के भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने यह भी कहा कि सीताराम येचुरी जैसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता संविधान को भारतीय राष्ट्रवाद का एक नमूना बताते हैं, लेकिन उसकी अवहेलना के जानबूझकर किए गए प्रयास की अनदेखी करते हैं।

उन्होंने चेरियन को बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह शर्मनाक है और साबित करता है कि ‘‘संविधान के प्रति उनका तथाकथित सम्मान सिर्फ दिखावे के लिए है।’’

केरल के स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित दृश्यों के अनुसार हाल में चेरियन ने पथनमथिट्टा जिले में एक कार्यक्रम में कहा कि देश का संविधान ‘शोषण की अनदेखी करता है’ और इसे इसे रूप में लिखा गया है कि यह देश के लोगों को ‘लूटने’ में मदद करता है।

मुरलीधरण ने ट्विटर पर कहा, ‘‘विजयन पिनाराई के मंत्रिमंडल के मंत्रियों सहित केरल के माकपा नेताओं ने सार्वजनिक जीवन में शालीनता की सभी हदें पार कर दी हैं। हम उन लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं जो चीनी सत्तादृष्टि पर चलते हैं। माकपा ने कभी भी भारतीय गणराज्य की परवाह या सम्मान नहीं किया।’’

मंगलवार दोपहर विधानसभा में दिए गए एक बयान में, चेरियन ने कहा कि संविधान की आलोचना करने का दावा करने वाली खबर ‘‘तोड़-मरोड़’’ कर पेश की गयी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक लोक सेवक हूं जो हमारे संविधान का सम्मान करता है और इसके महान मूल्यों को बनाए रखता है। मेरा कभी भी संविधान का अपमान करने या इसके खिलाफ कुछ भी कहने का इरादा नहीं था।’’

केरल में सत्तारूढ़ माकपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने मंत्री के इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए इसे इसे महज़ ‘‘जुबान का फिसलना’’ करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू