देश की खबरें | भाजपा ने विधायकों की खरीद की कोशिश के आप के ‘‘आधारहीन’’ आरोप की जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से आम आदमी पार्टी (आप) के इस ‘‘निराधार’’ आरोप की जांच की मांग की कि पार्टी ने उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश की।

चंडीगढ़, 15 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से आम आदमी पार्टी (आप) के इस ‘‘निराधार’’ आरोप की जांच की मांग की कि पार्टी ने उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश की।

पंजाब भाजपा के प्रमुख अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां प्रदेश के राज्यपाल पुरोहित के साथ मुलाकात के दौरान उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से इसकी जांच कराने की मांग की।

यह मांग राज्य में सत्तारूढ़ आप द्वारा पंजाब पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद आयी, जिसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा ने उसके विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। पंजाब पुलिस ने मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी विधायकों के साथ इस मुद्दे पर बुधवार को पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की थी और गहन जांच की मांग की थी।

पंजाब में सत्तारूढ़ आप ने इससे पहले आरोप लगाया था कि भाजपा ने राज्य सरकार को गिराने के प्रयास के तहत उसके कम से कम 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ संपर्क किया था।

बृहस्पतिवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद, पंजाब भाजपा प्रमुख शर्मा ने आप पर भाजपा को बदनाम करने के लिए एक ‘‘नाटक’’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें इससे बच कर निकलने नहीं देंगे।’’

शर्मा ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने राज्यपाल से मांग की कि (अरविंद) केजरीवाल के नाटक और निराधार आरोपों की उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से जांच करायी जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।’’

शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह अपने आरोपों से पंजाब में उनकी पार्टी की 'विफलताओं' से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके एक पूर्व करीबी के बीच कथित तौर पर हुई बातचीत के ऑडियो क्लिप का सीबीआई से विश्लेषण कराने की भी मांग की।

ऑडियो क्लिप में सरारी अपने पूर्व सहयोगी से कथित तौर पर खाद्यान्न परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों की मदद से ‘जाल’ में फंसाने के तरीकों की चर्चा कर रहे हैं ताकि उनसे बाद में पैसे मांगे जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘फौजा सिंह सरारी मामले में अभी तक प्राथमिकी क्यों दर्ज नहीं हुई? वे अब कह रहे हैं कि पार्टी ऑडियो क्लिप की जांच कराएगी। हमने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।’’

लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू द्वारा पंजाब में संयंत्र लगाने से इनकार करने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह घटनाक्रम दिखाता है कि आप नेता कितने फर्जी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति जो मुख्यमंत्री के पद पर हैं, अभी भी दुष्प्रचार में लिप्त हैं और झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ दल से पहले राज्य के ज्वलंत मुद्दों का हल करने के लिए कहा।

महंगी गाड़ियां बनाने वाली जर्मन कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को कहा कि उसकी पंजाब में विनिर्माण गतिविधियां बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कंपनी के इस बयान से राज्य सरकार के लिये अजीब स्थिति पैदा हो गयी है।

एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने दावा किया था कि बीएमडब्ल्यू राज्य में वाहनों के कलपुर्जे बनाने का कारखाना लगाने को राजी हुई है।

शर्मा के साथ पंजाब भाजपा के नेता सुभाष शर्मा और जीवन गुप्ता भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू