देश की खबरें | दिल्ली में जलभराव को लेकर भाजपा ने केजरीवाल की आलोचना की, मंत्री आतिशी का इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने भारी बारिश के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन जलभराव हो जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना की तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी का इस्तीफा मांगा।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने भारी बारिश के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन जलभराव हो जाने को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार की आलोचना की तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी का इस्तीफा मांगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब पूरी दिल्ली जलमग्न है तथा लोग कठिनाइयां महसूस कर रहे हैं तब मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल ने ‘राजनीतिक अभियान’ के लिए हरियाणा जाने का चुनाव किया।

सचदेवा केजरीवाल की हरियाणा की पंचकूला यात्रा का जिक्र कर रहे थे जहां उन्होंने आप का ‘बिजली आंदोलन’ शुरू किया।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि नालों से गाद निकालने में घोटाला हुआ है फलस्वरूप सड़कों एवं गलियों में पानी भर गया है। उन्होंने भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में जलभराव से निपटने तथा लोगों की मदद करने का निर्देश दिया।

सचदेवा ने कहा कि भाजपा इस ‘घोटाले’ के खिलाफ सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण मंत्री आतिशी इस समस्या से निपटने में विफल रही हैं, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

सचदेवा ने कहा कि जब भाजपा पार्षद, जिला पार्टी अध्यक्ष, मंडल पार्टी अध्यक्ष रविवार सुबह सड़कों पर उतरने लगे तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दबाव में आये और उन्हें अपने विधायकों एवं अधिकारियों से राहत कार्य शुरू करने के लिए कहना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘ मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि अब क्यों दिल्ली जलभराव का सामना कर रही है जबकि आप सरकार एवं एमसीडी दोनों ही चला रही है।’’

दिल्ली भाजपा के बयान के अनुसार सचदेवा और दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी एवं स्थानीय पार्षद राजपाल सिंह श्रीनिवासपुरी वार्ड में उस जगह गये जहां दिल्ली सरकार के एक विद्यालय की दीवार ढह जाने से तीन मोटरसाइकिल एवं दो रिक्शा उसके मलबे के नीचे दब गये।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ यह चौंकाने वाली बात है कि शिक्षामंत्री आतिशी के विधानसभा क्षेत्र में महज चार महीने पहले बने इस विद्यालय की दीवार पहली ही बारिश में ढह गयी जिससे इस विद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल की गयी सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी