देश की खबरें | भाजपा पार्षद ‘बुलडोजर’ का डर दिखाकर दिल्ली वालों से वसूली कर रहे हैं: आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर जारी राजनीतिक बवाल के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा पार्षदों पर दिल्ली के निवासियों से ‘उगाही’ करने का आरोप लगाया।

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान को लेकर जारी राजनीतिक बवाल के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा पार्षदों पर दिल्ली के निवासियों से ‘उगाही’ करने का आरोप लगाया।

आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटनाक्रम को ‘‘भाजपा की बुलडोजर राजनीति का सच’’ बताया और अपनी पार्टी के विधायकों से उन लोगों के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों द्वारा ‘‘डराया, ब्लैकमेल किया और धमकाया जा रहा है।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पूरी दिल्ली से इस तरह की कई शिकायतें आ रहीं हैं। दिल्ली के लोग खुलेआम इस किस्म की उगाही और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्या इसीलिए एमसीडी के चुनाव टाले गए हैं?’’

सिसोदिया ने अपनी पार्टी के विधायकों से भाजपा के ‘‘जबरन वसूली अभियान’’ के खिलाफ खड़े होने की अपील की।

अपनी पार्टी के विधायकों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी विधायकों से भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस जबरन वसूली अभियान के खिलाफ खड़े होने की अपील करता हूं। अपने क्षेत्र में हर जगह लोगों को बताएं कि दिल्ली सरकार और ‘आप’ लोगों के साथ खड़ी है।’’

उत्तर पश्चिम दिल्ली में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में बुधवार को एक मस्जिद के पास कई कंक्रीट और अस्थायी ढांचे को उत्तरी निगम के ‘‘अतिक्रमण विरोधी अभियान’’ के तहत गिरा दिया गया था। इसके बाद भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता ने दक्षिण और पूर्वी निगमों के महापौरों को पत्र लिखा था और कहा था कि वे अपने क्षेत्रों में भी बुलडोजर का उपयोग कर अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलायें।

इस बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने आरोप लगाया कि गुप्ता का महापौरों को लिखा पत्र ‘‘तीन नगर निगमों के कार्यकाल से पहले जितना संभव हो सके, दिल्ली के लोगों से पैसे ऐंठने के लिए एक सुनियोजित योजना है।’’

‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके पत्र में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का जिक्र नहीं है, जबकि वह उनके बारे में बात कर रहे हैं। यह भाजपा की एक सुनियोजित योजना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\