देश की खबरें | भाजपा का नगर सेवक छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार : देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठाणे जिले में मुर्बाद से भाजपा के नगर सेवक को एक महिला नगर सेवक के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई, चार मार्च महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठाणे जिले में मुर्बाद से भाजपा के नगर सेवक को एक महिला नगर सेवक के साथ कथित रूप से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मंत्री ने महाराष्ट्र विधान परिषद में यह बात कही।

मंत्री ने कहा, ‘‘मुर्बाद से नगर सेवक नीतिन तेलवाणे ने (कल रात) 12 बजकर 40 मिनट पर महिला नगर सेवक के घर में जबरन घुसकर उनके साथ छेड़खानी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भादंसं की धारा 452 (घर में जबरन घुसना), 354 (छेड़खानी), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा के तेलवाणे को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

गौरतलब है कि जलगांव में कथित रूप से पुलिसकर्मियों द्वारा लड़कियों के छात्रावास में उनके ‘कपड़े उतरवा कर उनसे डांस करवाने’ के मामले में विपक्ष ने बुधवार को सरकार की कड़ी निंदा की थी।

लेकिन, बृहस्पतिवार को देशमुख ने कहा कि घटना में कोई सच्चाई नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\