देश की खबरें | भाजपा ने 2020 के बिहार विस चुनाव में जद(यू) के खिलाफ साजिश की: नीतीश कुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को आरोप लगाया कि उसने 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में होने के बावजूद जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ काम किया और कोशिश की कि उसके उम्मीदवारों की हार हो।

पटना, 11 दिसंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रविवार को आरोप लगाया कि उसने 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में होने के बावजूद जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के खिलाफ काम किया और कोशिश की कि उसके उम्मीदवारों की हार हो।

कुमार ने फिर कहा कि भाजपा का विरोध करने वाले दल अगर एक साथ आने पर सहमत हो जाएं, तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव में "भारी बहुमत" से जीत सकते हैं।

जद(यू) नेता ने अपने पूर्व गठबंधन सहयोगी का नाम लिए बिना कहा, “उन्हें (भाजपा को) याद दिलाना चाहिए कि इससे पहले कभी भी हमारी पार्टी को 2005 या 2010 के विधानसभा चुनाव में इतनी कम सीट नहीं मिली। 2020 में, हमें नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि उन्होंने हमारे उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित करने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा कि वह फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद स्वीकार करने पर सहमत हुए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ लेकिन बिहार को (केंद्र की भाजपा सरकार से) कुछ नहीं मिल रहा था। विशेष दर्जे की मांग नहीं मानी गई। वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) उस राज्य से ताल्लुक रखते हैं, जो ब्रिटिश शासन के समय से ही समृद्ध रहा है। गरीब राज्यों का विकास किए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है।

कुमार (71) ने कहा, “ मैं कहता हूं कि अगर उनका (भाजपा का) विरोध करने वाले सभी दल एक साथ आ जाएं, तो ऐसा समूह भारी बहुमत का आश्वासन दे सकता है, लेकिन गेंद ऐसे सभी दलों के पाले में है। मैं इसे साकार करने की कोशिश करता रहूंगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

'Seva Teerth' Unveiled: प्रधानमंत्री मोदी को मिला नया हाई-टेक दफ्तर; अब साउथ ब्लॉक नहीं, इस पते से चलेगी सरकार (See Pics and Video)

\