देश की खबरें | कर्नाटक उपचुनाव में जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मंगलुरु, 10 नवंबर कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को कहा कि राज्य में हुए उप चुनाव के नतीजों से यह साबित हो गया है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने यहां स्थित पीवीएस सर्कल पर जश्न मनाया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: कांग्रेस के फ्लॉप परफॉरमेंस से बिहार में कमजोर हुई तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की लड़ाई?.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कतील ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

यह भी पढ़े | Gujarat By-Election 2020 Results: कांग्रेस पार्टी गुजरात में हार के कारणों की समीक्षा करेगी.

उन्होंने कहा कि बिहार, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के लोग हमेशा भाजपा का समर्थन करेंगे।

तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत दर्ज करने वाली भाजपा के प्रत्याशी डॉ सी एम राजेश गौड़ा को 12,000 मतों के अंतर से जीत हासिल हुई।

अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वरी नगर सीट पर एन मुनिरत्न को कांग्रेस की प्रत्याशी कुसुमा एच पर 58,000 मतों से विजय हासिल हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)