देश की खबरें | राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा जल्द: जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया।

जयपुर, 26 सितंबर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया।

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और जोशी भाजपा के राजस्थान चुनाव प्रभारी भी हैं।

भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने, “राजस्थान में जब टिकट के बारे में बैठक करेंगे तब इसकी चर्चा होगी और टिकट की घोषणा बहुत जल्दी होगी।”

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन लोगों को मध्यप्रदेश में टिकट दिया है वे “उस प्रदेश के नेता हैं.. और कांग्रेस पार्टी के पास नेता नहीं है.. कांग्रेस पार्टी की यह समस्या है।”

जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर प्रदेश की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा मुख्यमंत्री का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने सीकर में नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या, हनुमानगढ़ में युवती द्वारा आत्महत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा ‘‘सारी दुनिया में राजस्थान की जो इज्जत है, जो प्रतिष्ठा है.. वह प्रतिष्ठा खराब हो रही है.. मुख्यमंत्री राजस्थान की प्रतिष्ठा को खराब कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।

जोशी ने कहा, “मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हम प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे। राहुल गांधी ने स्वयं स्वीकारा है कि राजस्थान में हम हार रहे हैं।'

जोशी ने मंगलवार को यहां प्रदेश पदाधिकारियों सहित प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Preview: आज दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Vande Bharat Sleeper Launched: पीएम मोदी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- ‘मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि से जोड़ रही यह ट्रेन’

BMC Election 2026: मुंबई के मेयर का चुनाव कैसे होता है? नामांकन से लेकर वोटिंग और कार्यकाल तक, जानें चयन की पूरी प्रक्रिया

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\