देश की खबरें | भाजपा ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ के मामले की वैश्विक निंदा का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार की निंदा की और इस घटना की वैश्विक निंदा करने का आह्वान किया।

नयी दिल्ली, 12 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार की निंदा की और इस घटना की वैश्विक निंदा करने का आह्वान किया।

बांग्लादेश के सिराजगंज जिले में मंगलवार को भीड़ ने नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर के पैतृक घर पर हमला कर तोड़फोड़ की।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया में जारी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि हमले के पीछे जमात-ए-इस्लामी और हिफाजत-ए-इस्लाम का हाथ है।

उन्होंने कहा कि टैगोर बंगाल और भारतीय संस्कृति व सभ्यता के एक प्रतिष्ठित प्रतीक हैं।

पात्रा ने इस मुद्दे को न उठाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वह पड़ोसी बांग्लादेश से आए घुसपैठियों को वोट बैंक के तौर पर देखती हैं तथा राजनीतिक कारणों से चुप रहना पसंद करती हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “वह (ममता बनर्जी) वोट बैंक की राजनीति से और हम सांस्कृतिक राजनीति से प्रेरित हैं।”

पात्रा ने कहा कि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसका आचरण उचित नहीं रहा है।

उन्होंने विश्व समुदाय से इस घटना के खिलाफ एकजुट होने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी समावेशिता में विश्वास करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “हम उन सभी देशों से वैश्विक आह्वान कर रहे हैं जो नैतिकता, सभ्यतागत विचारों, रचनात्मकता और संस्कृति को महत्व देते हैं। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ है, उसकी निंदा करने के लिए उन सभी को एक साथ आना चाहिए।”

पात्रा ने कहा कि टैगोर ने इस पैतृक घर में कई यादगार रचनाएं कीं।

टैगोर के पैतृक घर को ‘कछारीबाड़ी’ के नाम से जाना जाता है और बांग्लादेश सरकार ने इसे संग्रहालय के रूप में मान्यता दी हुई है।

भाजपा सांसद ने कहा कि उन्होंने (टैगोर ने) न केवल भारत का बल्कि बांग्लादेश का भी राष्ट्रगान लिखा है।

बांग्लादेश में पिछले वर्ष शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद इस्लामी कट्टरपंथियों की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान