देश की खबरें | पादरी के साथ राहुल गांधी की बातचीत को लेकर भाजपा ने हमला बोला, कांग्रेस ने पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान ईसाई पादरी द्वारा हिंदू देवी शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणियों वाले वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यह विपक्षी दल के ''हिंदू विरो€धी'' चेहरे को दिखाता है।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान ईसाई पादरी द्वारा हिंदू देवी शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणियों वाले वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि यह विपक्षी दल के ''हिंदू विरो€धी'' चेहरे को दिखाता है।

इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर अपनी ‘‘नफरत की फैक्ट्री’’ के जरिये भ्रामक सूचना फैलाने का आरोप लगाया तथा कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सफलतापूर्वक शुरू होने के बाद से और हताश हो गयी है।

कई भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों द्वारा साझा किए गए वीडियो में, जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाने गये पादरी को कथित तौर पर गांधी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईसा मसीह ही ‘‘असली भगवान हैं। ... वह एक इंसान के रूप में प्रकट हुए। शक्ति की तरह नहीं...।’’

पादरी कांग्रेस नेता के उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या ईसा मसीह को भगवान माना जाता है या नहीं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि इस वीडियो ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की वास्तविकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने इसे नवरात्र की शुरुआत से पहले देवी शक्ति का अपमान करार दिया।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ऐसे मामलों में शामिल हुई है क्योंकि पार्टी पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा चुकी है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान गांधी मंदिरों में जाने का दिखावा करते हैं लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद इनका ‘‘हिंदू-विरोधी’’ चेहरा सामने आता है।

पात्रा ने कहा ''क्या यह भारत जोडो है? एक धर्म का दूसरे के तुष्टीकरण के लिए अपमान करना। सामान्य तौर पर कांग्रेस, विशेष रूप से राहुल गांधी की हिंदुओं से नफरत अब कोई छिपा मामला नहीं रह गया है।...राहुल गर्व के साथ इसे अपनी बांह पर पहनते हैं! राहुल गांधी द्वारा वास्तव में 'भारत तोड़ो'। ''

इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा की ‘हेट फैक्ट्री’ गांधी के संबंध में एक घटिया ट्वीट प्रसारित कर रही है। ऑडियो में जो कुछ भी रिकॉर्ड हुआ है, उससे इसका कोई संबंध नहीं है।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह भाजपा का विशिष्ट तुच्छ तरीका है। भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरुआत और लोगों द्वारा मिल रहे समर्थन को देखकर ये हताश हो गए हैं।’’

रमेश ने आरापे लगाया, ‘‘जो लोग महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। जिन लोगों ने नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पनासरे, गौरी लंकेश और एमएम कलबुर्गी जैसे लोगों की हत्या की, वे आज सवाल उठा रहे हैं। कैसा घटिया मजाक है। भारत जोड़ो यात्रा की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास बुरी तरह विफल होंगे।’’

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पादरी के साथ गांधी का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले जॉर्ज पोन्नैया ने कहा कि ईसा मसीह ही एकमात्र वास्तविक ईश्वर है न कि कोई शक्ति या अन्य भगवान।’’

पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘इस व्यक्ति को हिंदुओं के खिलाफ घृणा के लिए पहले भी गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था, ‘मैं जूते इसलिए पहनता हूं ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर सकें।’ भारत जोड़ो, भारत तोड़ो के प्रतीकों के साथ ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड