देश की खबरें | भाजपा ने नागेंद्र को बिहार, झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पार्टी की बिहार इकाई के संगठन महामंत्री नागेंद्र को बिहार के साथ ही झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। उनका केंद्र अब रांची होगा।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पार्टी की बिहार इकाई के संगठन महामंत्री नागेंद्र को बिहार के साथ ही झारखंड का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। उनका केंद्र अब रांची होगा।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नागेंद्र का केंद्र पहले पटना था लेकिन अब वह बिहार के साथ ही झारखंड में भी भाजपा संगठन का कामकाज देखेंगे।

इसके अलावा भाजपा ने गुजरात के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया को बिहार प्रदेश का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।

सिंह ने कहा कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। आम तौर पर यह पद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किसी कार्यकर्ता को दिया जाता है। वह संघ और भाजपा के बीच कड़ी के रूप में काम करता है।

वर्तमान में भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मा बी एल संतोष के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now