ताजा खबरें | भाजपा ने असम में उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का एलान किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने माजुली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए माइसिंग समुदाय के नेता भुबन गाम को सोमवार को अपना प्रत्याशी बनाया।

गुवाहाटी, 14 फरवरी असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने माजुली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए माइसिंग समुदाय के नेता भुबन गाम को सोमवार को अपना प्रत्याशी बनाया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में एलान किया कि गाम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

भाजपा विरोधी दलों के साथ हाथ मिलाने का प्रयास कर रही कांग्रेस ने पहले कहा था कि वह किसी को प्रत्याशी नहीं बनाएगी और यह सीट असम जातीय परिषद (एजेपी) को देगी, जिसने अभी उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है।

माजुली सीट पर उपचुनाव सात मार्च को होना है। मतगणना तीन दिन बाद होगी।

सोनोवाल ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पिछले साल 28 सितंबर को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने 2016 और 2021 में लगातार दो बार माजुली सीट से जीत दर्ज की थी।

अभी 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 62 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी दल अगप के नौ तथा यूपीपीएल के सात विधायक हैं।

विपक्षी कांग्रेस के 27, एआईयूडीएफ के 15, बीपीएफ के तीन और माकपा का एक विधायक है। सदन में एक निर्दलीय विधायक भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\