देश की खबरें | भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 70 सदस्यीय संचालन समिति की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिये केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता वाली 70 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की शनिवार को घोषणा की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, पांच सितंबर भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिये केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता वाली 70 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की शनिवार को घोषणा की।

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय को समिति का अध्यक्ष-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव देवेश कुमार इसके सह-संयोजक होंगे।

यह भी पढ़े | असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-पीएम मोदी संसद में सवालों का जवाब नहीं देंगे, पर छात्रों को परीक्षा देने के लिए कहा जा रहा है: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह, गिरिराज सिंह और अश्विनी कुमार चौबे 70 सदस्यीय समिति का हिस्सा होंगे।

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Video ‘Disliked’: राहुल गांधी और शशि थरूर ने PMO के यूट्यूब चैनल से डिसलाइक और कमेंट्स बंद करने को लेकर पीएम मोदी को घेरा.

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पार्टी की चुनाव प्रबंधन टीम के अध्यक्ष-सह- संयोजक होंगे, जबकि कृषि मंत्री प्रेम कुमार घोषणपत्र समिति के अध्यक्ष होंगे।

बिहार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिये तीन-चौथाई सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\