देश की खबरें | केरल के वित्त मंत्री के ‘वामन’ संबंधी ट्वीट पर भड़की भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक द्वारा भगवान विष्णु के वामन अवतार के बारे में ‘‘धोखा’’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की है और मार्क्सवादी नेता से इसके लिए माफी मांगने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, एक सितंबर केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक द्वारा भगवान विष्णु के वामन अवतार के बारे में ‘‘धोखा’’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की है और मार्क्सवादी नेता से इसके लिए माफी मांगने को कहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि इसाक को अपनी टिप्पणी पर भगवान विष्णु के भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़े | UPSC (CSE) Prelims Admit Card 2020: यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड.

इसाक ने ओणम के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए और 14 तरह की सब्जियों के उचित मूल्य की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ हम महाबली (राजा बलि) का उत्सव मनाते हैं, न कि उनके साथ धोखा करनेवाले वामन का। महाबली ने किसी के साथ जाति और पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फसल उत्सव मनाने के लिए इस साल कुछ अलग है। केरल ने सब्जियों के मामले में आत्मनिर्भरता के अभियान के लिए 14 तरह की सब्जियों के उचित मूल्य की घोषणा की है।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks on Modi Govt: राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई, तब से सरकार ने एक के बाद एक गलत नीतियों की लाइन लगा दी.

इसाक के ट्वीट से सुरेंद्रन नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की पूजा करोड़ों श्रद्धालु करते हैं और वह विष्णु के अवतार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ओणम का सबसे बड़ा उत्सव राज्य के एर्नाकुलम जिले के थ्रिक्काकारा में भगवान वामन के मंदिर में मनाया जाता है।

सुरेंद्रन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘ इसाक ने वामन का अपमान किया है, इसलिए उन्हें भगवान विष्णु के श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\