देश की खबरें | हिंदू देवता के बारे में केरल विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी से खफा भाजपा व विहिप तलाश रहे कानूनी विकल्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि वे हिंदू देवता के बारे में कथित तौर पर विवादित बयान देने को लेकर केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए.एन शमसीर के खिलाफ कानूनी उपाय तलाश रहे हैं।

तिरुवनंतपुम, 25 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि वे हिंदू देवता के बारे में कथित तौर पर विवादित बयान देने को लेकर केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए.एन शमसीर के खिलाफ कानूनी उपाय तलाश रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के इरादे से ये टिप्पणियां की गईं।

भाजपा और विहिप पिछले सप्ताह राज्य के एर्नाकुलम जिले में एक सरकारी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम ‘विद्या ज्योति’ में की गईं विधानसभा अध्यक्ष की कथित तौर पर विवादित टिप्पणी से आक्रोशित हैं।

शमसीर ने कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में केंद्र सरकार पर बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बजाय हिंदू पौराणिक कथाएं पढ़ाने का आरोप लगाया था।

भाजपा और विहिप का कहना है कि वे भगवान गणेश और 'पुष्पक विमान' के संबंध में अध्यक्ष की टिप्पणियों से व्यथित हैं।

पार्टी की केरल इकाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा की राज्य समिति के एक सदस्य ने तिरुवनंतपुरम पुलिस आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराकर अध्यक्ष की कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

पार्टी ने विपक्षी दल कांग्रेस पर इस मुद्दे पर चुप रहने का भी आरोप लगाया और मांग की कि वह इस मामले पर रुख तय करे।

इस बीच, विहिप की केरल इकाई ने राज्य के सभी थानों में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने और विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

विहिप के प्रदेश अध्यक्ष विजी ताम्पी ने कहा कि उनके संगठन ने राज्य भर के थानों में शिकायत दर्ज कराने के अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को भी शिकायत भेजकर शमसीर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।

ताम्पी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ''अगर केरल उच्च न्यायालय इस मामले पर संज्ञान नहीं लेता है तो हम इस मुद्दे को लेकर उसके पास जाएंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\