देश की खबरें | त्रिपुरा में बिप्लब देब के घर के पास भाजपा और माकपा समर्थकों के बीच झड़प, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के गोमती जिले में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक आवास के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, चार जनवरी त्रिपुरा के गोमती जिले में पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के पैतृक आवास के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के समर्थकों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उदयपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) निरूपम दत्ता ने बताया कि जामजुरी इलाके में मंगलवार रात हुई इस झड़प में शामिल होने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है, वहीं एक ग्रामीण ने भी माकपा समर्थित उपद्रवियों पर भाजपा समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘ स्थिति अब नियंत्रण में है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना की जांच जारी है।’’

बिप्लब कुमार देब के पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर जामजुरी में उनके पैतृक घर में बुधवार से चार दिवसीय यज्ञ शुरू होना था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर और आसपास के क्षेत्र को सजाया, जबकि माकपा समर्थकों के एक समूह ने वहां अपने कार्यक्रम के लिए पार्टी के झंडे लगाए, जिसके कारण यह विवाद हुआ।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘ माकपा के कुछ झंडे कथित रूप से फटे हुए और फेंके हुए पाए गए, जिसके बाद देब के पैतृक घर के पास दोनों गुटों के बीच झड़प शुरू हो गई। झड़प के दौरान माकपा समर्थकों द्वारा देब के एक अतिथि के वाहन को कथित रूप से आग लगा दी गई थी और इसमें भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं। ’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने गांव में माकपा कार्यकर्ताओं की चार दुकानों में आग लगा दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखने के लिए वहां पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी