देश की खबरें | भाजपा को भी महाराष्ट्र चुनाव में अपनी जीत पर विश्वास नहीं हुआ : उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया और दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी अपनी जीत पर विश्वास नहीं हुआ।

मुंबई, सात फरवरी शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन किया और दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भी अपनी जीत पर विश्वास नहीं हुआ।

ठाकरे ने कहा कि गांधी ने दिल्ली में अपने संवाददाता सम्मेलन में राज्य में भाजपा नीत महायुति के बहुमत के ‘‘तमाशे का भंडाफोड़’’ कर दिया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह विपक्ष को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसकी हार वास्तविक है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी को भी अपनी जीत पर विश्वास नहीं हो रहा था।

ठाकरे ने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रमुख एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना (उबाठा) के सांसदों को तोड़ने की कोशिश करने की चुनौती भी दी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इससे पहले दिन में नयी दिल्ली में आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची में ‘विसंगतियां’ हैं और बार-बार आग्रह के बावजूद निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के मतदाताओं का डेटा उपलब्ध नहीं कराने से लगता है कि कुछ न कुछ गलत है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल वयस्क आबादी से ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि राज्य के विपक्षी दलों - कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राकांपा-(शरद चंद्र पवार) द्वारा निर्वाचन आयोग से लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची का केंद्रीकृत डेटा दिए जाने की मांग पूरी नहीं होती है, तो अगला कदम न्यायपालिका का रुख करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस