देश की खबरें | भाजपा ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर लोकसभा चुनाव के लिए 'धन इकट्ठा करने' का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 'धन इकट्ठा करने' के प्रयास में जुटी हुई है।
बेंगलुरु, 10 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 'धन इकट्ठा करने' के प्रयास में जुटी हुई है।
बेंगलुरु में संवाददाताओं से बातचीत में कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री अशोक ने कहा कि मई में हुए राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई यह 'भविष्यवाणी' सच हो गई है कि कांग्रेस कर्नाटक का इस्तेमाल अपने एटीएम की तरह करेगी।
भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 'पेसीएम' अभियान चलाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को निशाना बनाया था और उन पर सरकारी ठेकों के आवंटन में 40 फीसदी कमीशन लेने के निराधार आरोप लगाए थे।
अशोक ने सवाल किया, ‘‘अब ठेकेदार उनसे 15 प्रतिशत कमीशन वसूले जाने के आरोप लगा रहे हैं। इस पर आपका क्या कहना है? क्या आप वसूली के जरिये लोकसभा चुनाव की नींव तैयार कर रहे हैं?’’
कर्नाटक सरकार ने 2019 से 2023 तक बेंगलुरु नगर निकाय द्वारा निष्पादित सार्वजनिक कार्यों की जांच का आदेश दिया है और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों की अध्यक्षता में चार समितियों का गठन किया है। इस घटनाक्रम के मद्देनजर अशोक ने उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को 2013 से हुए कार्यों के जांच के आदेश देने की चुनौती दी। कांग्रेस 2013 से 2018 तक कर्नाटक में सत्ता में थी।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने शहर में सभी सार्वजनिक कार्यों और ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)