ताजा खबरें | जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर विज्ञापन में इस्तेमाल करने पर पात्रा के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुंचा बीजद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) ने बुधवार को स्थानीय मीडिया में जारी एक विज्ञापन में श्री जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा के पुरी संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कराई।

भुवनेश्वर, 22 मई ओडिशा के सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजेडी) ने बुधवार को स्थानीय मीडिया में जारी एक विज्ञापन में श्री जगन्नाथ मंदिर की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा के पुरी संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कराई।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को दिये एक आवेदन में, बीजद ने कहा कि पूरे पन्ने के विज्ञापन में पात्रा की तस्वीर है और उसकी पृष्ठभूमि में श्री जगन्नाथ मंदिर का चित्र दिख रहा है । इस विज्ञापन में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न कमल भी है ।

बीजद ने यह भी कहा कि सोमवार को, पात्रा ने एक ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की, जिसमें कहा गया कि ‘भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त हैं’, जिससे दुनिया भर के लाखों उड़िया लोगों की भावनायें आहत हुयी है ।

हालांकि पात्रा ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी अनजाने में की गयी थी और उन्होंने खेद जताया । इस पर बीजद ने तर्क दिया कि इस विज्ञापन ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

बीजद ने कहा, ‘‘लेकिन यहां मुद्दा उनकी तस्वीर और पार्टी चिन्ह के अलावा पृष्ठभूमि में मंदिर के साथ एक पूरे पन्ने का विज्ञापन जारी करना है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हैं।’’

पार्टी ने मांग की कि पात्रा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए ।

हालांकि, इस मसले पर टिप्पणी के लिए भाजपा का कोई नेता या पात्रा उपलब्ध नहीं हो सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\