देश की खबरें | बीजद ने ओडिशा में बाल यौन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों में ओएचआरसी से हस्तक्षेप की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) से आग्रह किया कि वह राज्य में कथित तौर पर बढ़ते बाल यौन उत्पीड़न के मामलों के साथ ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था की स्थिति (खासकर गंजाम जिले में) के मामले में हस्तक्षेप करके कार्रवाई करे।
भुवनेश्वर, 30 अप्रैल विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) से आग्रह किया कि वह राज्य में कथित तौर पर बढ़ते बाल यौन उत्पीड़न के मामलों के साथ ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था की स्थिति (खासकर गंजाम जिले में) के मामले में हस्तक्षेप करके कार्रवाई करे।
बीजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने ओएचआरसी को एक ज्ञापन सौंपा और राज्य में बाल उत्पीड़न के बारे में पार्टी की गहरी चिंता व्यक्त की और गंजाम जिले में हाल ही में एक चार वर्षीय लड़की से बलात्कार के बाद उसकी हत्या का उल्लेख किया।
इससे पहले मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए बीजद की एक तथ्यान्वेषी टीम ने पीड़ित के गांव का दौरा किया था।
बीजद के ज्ञापन में कहा गया है, ‘‘यह दुखद मामला कोई अकेली घटना नहीं है। जब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सत्ता में आई है, तब से पूरे ओडिशा में बाल अपहरण, यातना, यौन उत्पीड़न और हत्याओं में वृद्धि हुई है। अपराधों के इस सिलसिले को रोकने में पुलिस प्रशासन की विफलता ने व्यापक भय और असुरक्षा पैदा कर दी है।’’
प्रतिनिधिमंडल ने ओएचआरसी के साथ आंकड़े भी साझा किए, जिसमें पिछले महीने में गंजाम जिले में कानून और व्यवस्था की ‘खराब स्थिति’ पर प्रकाश डाला गया।
पार्टी ने कहा कि हाल ही में हत्या के 15 मामले, हत्या के प्रयास के 28 मामले और मंदिर में चोरी की 35 घटनाएं दर्ज की गई हैं। पार्टी ने कहा, ‘‘सबसे अधिक परेशान करने वाली बात यह है कि नाबालिगों के साथ बलात्कार के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है, न केवल गंजाम में बल्कि पूरे राज्य में।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)