देश की खबरें | बीजद ने आत्महत्या का प्रयास करने वाले भाजपा विधायक से माफी की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धान खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर ओडिशा विधानसभा में भाजपा विधायक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सोमवार को लगातार तीसरे दिन सदन में गूंजा तथा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने बीजद सदस्यों एवं विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर बाद तक के लिए स्थगित कर दी।

भुवनेश्वर, 15 मार्च धान खरीद में कथित कुप्रबंधन को लेकर ओडिशा विधानसभा में भाजपा विधायक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सोमवार को लगातार तीसरे दिन सदन में गूंजा तथा विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो ने बीजद सदस्यों एवं विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के चलते कार्यवाही दोपहर बाद तक के लिए स्थगित कर दी।

सुबह साढ़े दस बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तारूढ़ बीजद और विपक्षी दलों ने नारेबाजी की जिस पर पात्रो ने कार्यवाही साढ़े ग्यारह बजे तक स्थगित कर दी और फिर बाद में चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

शुक्रवार को देवगढ़ सीट से भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने उस समय सैनिटाइजर पीने की कोशिश की थी जब राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आर पी स्वैन धान खरीद पर बयान पढ़ रहे थे। सत्तारूढ़ दल के सदस्यों ने विधायक से बिना शर्त माफी की मांग की है। जबकि भाजपा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से इस बात पर अफसोस जाहिर करने को कहा है कि उनकी सरकार तमाम आश्वासनों के बावजूद किसानों से धान की व्यवस्थित खरीद सुनिश्चित करने में ‘‘विफल’’ रही है।

पार्टी महासचिव (संगठन) और जाजपुर से विधायक पी पी दास के नेतृत्व में बीजद सदस्यों ने सदन के बीचोंबीच आकर हंगामा किया और सदन के भीतर आत्महत्या का प्रयास करने वाले विधायक से गलत मिसाल पेश करने के लिए माफी की मांग की।

सरकार की मुख्य सचेतक प्रमीला मलिक ने सदन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब तक भाजपा विधायक माफी नहीं मांग लेते तब तक हम सदन नहीं चलने देंगे।’’

सदन में भाजपा के नेता पीके नाईक ने कहा कि विधायक के माफी मांगने का सवाल ही नहीं बल्कि, ‘‘मुख्यमंत्री को इस बात पर अफसोस होना चाहिए कि किसानों की वास्तविक समस्याओं का समाधान निकालने में सरकार विफल रही है और किसान सरकार के आश्वासन के बावजूद मंडियों में अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू