देश की खबरें | बिट्टू ने किसानों का मुद्दा सुलझाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष से पहल करने का आग्रह किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपील की कि वे किसानों के आंदोलन से जुड़े गतिरोध को खत्म करने के लिए पहल करें तथा सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाकर बात करें।
नयी दिल्ली, 17 मार्च कांग्रेस नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपील की कि वे किसानों के आंदोलन से जुड़े गतिरोध को खत्म करने के लिए पहल करें तथा सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाकर बात करें।
उन्होंने सदन में यह दावा भी किया कि अगर पंजाब में दोबारा स्थिति खराब हो गई तो यह देश के लिए नुकसानदेह होगा।
मौजूदा बजट सत्र के लिए लोकसभा में कांग्रेस के नेता बनाये गए बिट्टू ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन का हवाला दिया और लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया, ‘‘आप ही सबको बुलाकर इस मामले का पहल कर सकते हैं। आप सभी दलों के नेताओं को बुलाइए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘किसानों ने देश के लिए कोई् कमी नहीं छोड़ी। कृपया किसानों की बात सुनी जाए।’’
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि किसान आंदोलन आरंभ होने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में बार-बार ड्रोन आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब सीमावर्ती राज्य है। अगर वहां स्थिति खराब हो गई तो देश के लिये नुकसानदेह होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)