खेल की खबरें | बिस्ला और अवनीत बने कंपाउंड चैंपियन, भारतीय तीरंदाजों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. संगमप्रीत सिंह बिस्ला और अवनीत कौर 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में सोमवार को यहां कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियन बने, जिससे भारत ने इस खेल में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

चेंगडू (चीन), 31 जुलाई संगमप्रीत सिंह बिस्ला और अवनीत कौर 31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में सोमवार को यहां कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियन बने, जिससे भारत ने इस खेल में तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारत कुल मिलाकर नौ स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक लेकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है। चीन 17 स्वर्ण लेकर शीर्ष पर काबिज है। उसके बाद दक्षिण कोरिया और जापान का नंबर आता है। इन दोनों ने समान 10-10 स्वर्ण पदक जीते हैं।

भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में तीन स्वर्ण पदक जीते। बिस्ला ने पुरुष व्यक्तिगत जबकि अवनीत ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया। इनके अलावा अमन सैनी और प्रगति ने मिश्रित टीम में स्वर्ण पदक जीता।

भारत में एकमात्र रजत पदक महिला टीम स्पर्धा में हासिल किया। इसके अलावा कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने पुरुषों की टीम स्पर्धा और सैनी में व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक जीता।

रिकर्व तीरंदाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और केवल एक कांस्य पदक जीता। उसने यह पदक महिलाओं की टीम स्पर्धा में हासिल किया।

बिस्ला ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिश्चियन बेयर्स डी क्लार्क को 149-147 से हराकर पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड स्वर्ण जीता। अवनीत ने अमेरिका की एलिसा ग्रेस स्टर्गिल को शूट ऑफ में हराकर महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया। मुख्य मुकाबले के बाद इनका स्कोर 144-144 से बराबर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड