देश की खबरें | बर्मिंघम खेल एक दिन बाद 28 जुलाई से शुरू होंगे: आयोजक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने गुरूवार को घोषणा की कि इनकी शुरूआत में एक दिन की देरी होगी जिससे ये 28 जुलाई 2022 से शुरू होंगे।

जियो

नयी दिल्ली, 11 जून बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने गुरूवार को घोषणा की कि इनकी शुरूआत में एक दिन की देरी होगी जिससे ये 28 जुलाई 2022 से शुरू होंगे।

इस बदलाव से खिलाड़ियों को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के बाद उबरने का अतिरिक्त समय मिल जायेगा और इससे ये यूएफा महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल के दिन भी शुरू नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव को प्रवासी मजदूरों के वोट करेंगे प्रभावित, श्रमिकों को लुभाने में जुटी राजनीतिक दलें.

राष्ट्रमंडल एथलेटिक्स महासंघ (सीजीएफ) कार्यकारी बोर्ड ने 2022 खेलों में इस मामूली बदलाव को मंजूरी दे दी जिससे इनका आयोजन अब 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जायेगा।

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप अमेरिका के ओरेगोन में 15 से 24 जुलाई तक होगी और यूएफा महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप इंग्लैंड में छह से 31 जुलाई तक खेली जायेगी।

यह भी पढ़े | INS शार्दुल द्वारा ईरान के बंदर अब्बास से 233 भारतीयों को लाया गया गुजरात: 11 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दोनों चैम्पियनशिप पहले 2021 में आयोजित की जानी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक के कार्यक्रम में बदलाव के बाद इन्हें 2022 तक स्थगित कर दिया गया।

सीजीएफ और बर्मिंघम 2022 आयोजन समिति की संयुक्त घोषणा के अनुसार, ‘‘इससे सुनिश्चित होगा कि बर्मिंघम 2022 पूरे दो हफ्ते तक आयोजित होंगे, साथ ही विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले एथलीटों को आराम करने और उबरने का समय मिल जायेगा। ’’

इसके अनुसार, ‘‘उद्घाटन समारोह में बदलाव से यूएफा महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल के साथ पड़ रही इसकी तारीख भी बदल जायेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\