देश की खबरें | बिरला ने एआई, बायोटेक में उत्कृष्टता की आवश्यकता पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में भारत को आगे रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ये सभी चौथी औद्योगिक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में भारत को आगे रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ये सभी चौथी औद्योगिक क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बिरला ने यह भी कहा कि शैक्षणिक संस्थान देश की दिशा और भविष्य निर्धारित करते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान केवल शिक्षा प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनकी भूमिका एक पीढ़ी के व्यक्तित्व, विश्वास और कौशल को आकार देने में भी है।

शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में शिक्षकों के बहुमूल्य योगदान के लिए उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा में गुरु का स्थान सबसे ऊपर है।

उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय दर्शन में गुरु केवल शिक्षा का स्रोत नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का निर्माता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज की तेजी से बदलती दुनिया में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है।

एक आधिकारिक बयान में बिरला के हवाले से कहा गया है, ‘‘शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही हमारे छात्र न केवल हो रहे बदलावों के साथ खुद को ढालना सीखेंगे, बल्कि बदलाव की इस क्रांति का नेतृत्व भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही शिक्षा पर जोर देने के कारण आज भारत विकसित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के युवा लगभग सभी क्षेत्रों में अग्रणी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\