जरुरी जानकारी | बिड़ला कॉरपोरेशन का शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत कम होकर 62 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एम पी बिड़ला समूह की कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 56.24 प्रतिशत घटकर 61.92 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, छह अगस्त एम पी बिड़ला समूह की कंपनी बिड़ला कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 56.24 प्रतिशत घटकर 61.92 करोड़ रुपये हो गया।

बीती तिमाही में बिजली, ईंधन एवं मालढुलाई की लागत बढ़ने से उसके शुद्ध लाभ पर असर पड़ा है।

कंपनी ने बीएसई को दी गई एक सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 141.51 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि कंपनी का परिचालन राजस्व 26 प्रतिशत बढ़कर 2,203.76 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,749.11 करोड़ रुपये रहा था।

बिड़ला कॉरपोरेशन का आलोच्य तिमाही में कुल खर्च 2,129.27 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि के 1,567.83 करोड़ रुपये की तुलना में 35.81 प्रतिशत अधिक है।

सीमेंट कारोबार से राजस्व 2,100.29 करोड़ रुपये रहा जबकि जूट कारोबार से उसे 103.19 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू