देश की खबरें | बीरेन सिंह, भाजपा विधायक फिर दिल्ली रवाना, जल्द पता चलेगा अगले मुख्यमंत्री का नाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी. बिस्वजीत सिंह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए शनिवार को अलग-अलग उड़ानों में दिल्ली रवाना हुए। दोनों नेताओं को भाजपा के लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

इंफाल, 19 मार्च मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी. बिस्वजीत सिंह केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए शनिवार को अलग-अलग उड़ानों में दिल्ली रवाना हुए। दोनों नेताओं को भाजपा के लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। यह जानकारी सूत्रों ने दी।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा बुलाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए और इस बार का मुख्यमंत्री कौन होगा, यह रविवार तक पता चलने की उम्मीद है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, बीरेन सिंह, टी. बिस्वजीत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी पार्टी के भीतर ‘‘गुटबाजी’’ की खबरों के बीच 15 मार्च को दिल्ली गए थे और 17 मार्च को इंफाल लौट आए थे।

सोशल मीडिया पर इसको लेकर अटकलें जारी हैं कि दोनों में से कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा। इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा।

भाजपा उग्रवाद प्रभावित मणिपुर के 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर सत्ता में लौटी है।

भाजपा 2017 में कांग्रेस की 28 सीटों की तुलना में सिर्फ 21 सीटें होने के बावजूद दो स्थानीय दलों - एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सरकार बनाने में सफल रही थी।

हालांकि, इस बार, भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ा और बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। भाजपा का चुनावी मुद्दा यह था कि पार्टी को दिया गया वोट अशांत राज्य में शांति लाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच