देश की खबरें | सर्दियों की शुरुआत से पहले चिल्का झील पहुंचे पक्षी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में अभी सर्दी का मौसम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन देश के सबसे बड़े जलपक्षी आवास चिल्का झील में पक्षियों का आना शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बरहामपुर (ओडिशा), 22 अक्टूबर ओडिशा में अभी सर्दी का मौसम शुरू नहीं हुआ है, लेकिन देश के सबसे बड़े जलपक्षी आवास चिल्का झील में पक्षियों का आना शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चिल्का वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अमलान नायक ने मंगलवार को बताया कि प्रवासी पक्षियों ने इस महीने के पहले सप्ताह से ही झील में आना शुरू कर दिया है जो उनके आगमन का सामान्य समय है।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पक्षियों का आना जारी है।

नायक ने बताया कि ‘‘उत्तरी पिनटेल, यूरेशियन विगॉन, गैडवॉल, ब्लैक-टेल्ड गैडवॉल, उत्तरी शॉवेलर, ग्रेटर फ्लेमिंगो, कॉमन सैंडपाइपर, कॉमन कूट, मंगोलियन प्लोवर, कॉमन स्निप, ब्लैक विंग्ड स्टिल्ट’’ सहित विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पहले ही झील में उतर चुके हैं।

डीएफओ ने कहा कि झील में प्रवासी पक्षियों का आगमन सामान्य रूप से जारी है हालांकि वर्तमान में झील और इसके आसपास का तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

उन्होंने कहा कि सर्दियों की शुरुआत और उनके मूल स्थानों के कुछ अन्य कारणों से पक्षियों को चिल्का की ओर आने के लिए मजबूर होना पड़ा होगा।

नायक ने कहा कि चिल्का के पास कई पक्षी झील में उतरे बिना आसमान में उड़ते भी देखे गए हैं। झील में पानी का स्तर कम होने पर वे उतर सकते हैं।

उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक उनकी संख्या बढ़ सकती है।"

ये पक्षी मुख्यतः हिमालय पार उत्तरी यूरेशिया, कैस्पियन क्षेत्र, साइबेरिया, कजाख, बैकाल झील तथा रूस और पड़ोसी देशों के दूरदराज के क्षेत्रों से सर्दियों में चिल्का झील आते हैं और गर्मियों के शुरू होने से पहले मार्च के दूसरे सप्ताह में लौट जाते हैं।

पिछली सर्दियों में 187 प्रजातियों के कुल 11,37,759 पक्षी चिल्का आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\