देश की खबरें | बीरभूम में हुई हत्याएं नाजी यातना शिविर जैसी : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई आठ लोगों की हत्या को ‘नाजी यातना शिविर’ जैसा करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने कोई ‘ममता’ नहीं दिखायी वह ‘निर्मम’ हैं।

नयी दिल्ली, 24 मार्च पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई आठ लोगों की हत्या को ‘नाजी यातना शिविर’ जैसा करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने कोई ‘ममता’ नहीं दिखायी वह ‘निर्मम’ हैं।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के पंचायत अधिकारी की हत्या का संभवत: बदला लेने के लिए मंगलवार को बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में आठ लोगों को जिंदा जला दिया गया। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

इस घटना को लेकर देश भर में रोष व्याप्त है और पश्चिम बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है।

यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने झुलसे हुए शवों की कथित तस्वीरें दिखाईं और कहा कि यह पश्चिम बंगाल में ‘मानवता की मौत’ को दर्शाता है।

उन्होंने मीडिया में आई शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का संदर्भ दिया जिसमें दावा किया गया है कि जिंदा जलाए जाने से पहले सभी व्यक्तियों को बुरी तरह पीटा गया था।

पात्रा ने आरोप लगाया, ‘‘पूरी घटना नाजी यातना शिविर जैसी है। यह एक राजनीतिक दल द्वारा बदले की कार्रवाई के तहत की गई हत्या है। अपना राजनीतिक हित साधने के लिए उन्होंने महिलाओं और बच्चों की हत्या कर दी।’’

यह दावा करते हुए कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा राज्य में भाजपा के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है, उन्होंने कहा, ‘‘यह राजनीतिक हत्याओं और प्रतिशोध की बंगाल फाइल्स (द कश्मीर फाइल्स फिल्म की तर्ज पर) है। ममता बनर्जी कोई ममता नहीं दिखा रही हैं, वह निर्मम व्यवहार कर रही हैं। हमें उनका नाम बदलकर निर्मम बनर्जी कर देना चाहिए क्योंकि उनमें तनिक भी ममता नहीं है।’’

पात्रा ने ममता के बीरभूम दौरे पर तंज करते हुए कहा, ‘‘100 लोगों की हत्या कर ममता हज पर जा रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी