देश की खबरें | बिपिन रावत नौसेना की दक्षिणी कमान के दो दिन के दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत नौसेना की दक्षिणी कमान के दो दिन के दौरे पर हैं और इस दौरान वह कोचीन शिपयार्ड में बनाए जा रहे स्वदेशी विमानवाहक पोत से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

कोच्चि, चार अप्रैल प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत नौसेना की दक्षिणी कमान के दो दिन के दौरे पर हैं और इस दौरान वह कोचीन शिपयार्ड में बनाए जा रहे स्वदेशी विमानवाहक पोत से संबंधित कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

यह जानकारी रविवार को यहां एक रक्षा प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद दक्षिणी बंदरगाह शहर की यह उनकी पहली यात्रा है।

जनरल रावत शनिवार शाम को यहां पहुंचे थे और सोमवार शाम लौटने से पहले वह विभिन्न पेशेवर प्रशिक्षण स्कूलों तथा नौसैन्य स्टेशन स्थित क्षति नियंत्रण प्रशिक्षण प्रतिष्ठान का दौरा करेंगे।

रक्षा प्रवक्ता ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उनका (रावत) दक्षिणी नौसैन्य कमान में प्रशिक्षण अवसंरचना की समीक्षा करने का कार्यक्रम है, जो नौसेना की प्रशिक्षण कमान है। जनरल का कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि में निर्माणाधाीन स्वदेशी विमानवाहक पोत को देखने और इसकी प्रगति की समीक्षा का कार्यक्रम है।’’

इसमें कहा गया कि रावत को कमान द्वारा शुरू की गईं पर्यावरण संबंधी विभिन्न पहलों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें