विदेश की खबरें | पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की जीवनी का न्यूयॉर्क में विमोचन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फाइल फोटो के साथ)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

(फाइल फोटो के साथ)

न्यूयॉर्क, 29 अप्रैल पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की जीवनी का अमेरिका के न्यूयॉर्क में विमोचन किया गया है।

वर्तमान में भारत की जी20 अध्यक्षता के मुख्य समन्वयक श्रृंगला (61) ने पिछले सप्ताह इस संबंध में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी जीवनी ‘नॉट एन एक्सीडेंटल राइज’ का विमोचन किया गया।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) की सहायक कंपनी ‘जयपुर फुट यूएसए’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केनेथ जस्टर और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल विशेष अतिथि थे।

‘नॉट एन एक्सीडेंटल राइज’ को सिक्किम विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपमाला रोका ने लिखा है। इससे पहले भारत में इसका विमोचन इस महीने की शुरुआत में दार्जिलिंग में हुआ था।

श्रृंगला की यह जीवनी ‘‘दृढ़ता, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, कौशल और क्षमता के बल पर भारतीय विदेश सेवा में उनके सर्वोच्च पद तक पहुंचने’’ का वर्णन करती है।

यह जीवनी बताती है, “उनका जीवन और कार्य उनकी विरासत, उनकी संस्कृति और उनके मूल्यों में दृढ़ता से निहित हैं।”

श्रृंगला ने कहा, “यह पुस्तक न केवल मेरे करियर, बल्कि मेरे अब तक के पूरे जीवन की अच्छी तरह से शोध करके दी गई स्पष्ट जानकारी पेश करती है।”

श्रृंगला ने याद किया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के देश को अपनी चपेट में लेने से ठीक पहले जब वह अप्रैल 2021 में सिक्किम गए थे तब वह पहली बार रोका से मिले थे। श्रृंगला ने कहा कि उस समय सिक्किम विश्वविद्यालय ने एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था।

उन्होंने कहा कि यह पुस्तक भारत और अमेरिका के बीच लोगों के संबंधों के बारे में भी बताती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट