देश की खबरें | बिहार: स्कूल जा रहीं दो लड़कियों की पिकअप वैन की टक्कर से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के समस्तीपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से स्कूल जा रहीं दो लड़कियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

समस्तीपुर, 14 सितंबर बिहार के समस्तीपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से स्कूल जा रहीं दो लड़कियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान स्वाति प्रिया (11) और कृतिका कुमारी (10) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि छात्राएं स्कूल जा रही थीं जिन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

मुसरीघरारी थाना प्रभारी फैजुल अंसारी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब शनिवार सुबह तीनों लड़कियां स्कूल के रास्ते में फतेहपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पार कर रही थीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी और उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि चालक वाहन समेत मौके से भाग गया और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर दिया।

हालांकि, स्थानीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी राजमार्ग से हट गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\