जरुरी जानकारी | बिहार ने 16वें वित्त आयोग के समक्ष विशेष दर्जे की मांग उठाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाई।

पटना, 20 मार्च बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्य के दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के समक्ष विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठाई।

आयोग के अध्यक्ष और मशहूर अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया ने राज्य सरकार का ज्ञापन प्राप्त करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए कहा, ‘‘विशेष दर्जे की मांग राज्य सरकार द्वारा हम लोगों को दिए गए एक ज्ञापन का हिस्सा है । यह वित्त आयोग के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है।

उन्होंने कहा कि बिहार से पहले हम 20 राज्यों को कवर कर चुके हैं। हमारा दौरा पिछले साल जून में जब चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता को हटा लिया था, शुरू हुआ था।’’

पनगढ़िया ने कहा कि ‘‘फिलहाल किसी भी राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं है। यह योजना आयोग के अधीन हुआ करता था। राज्यों को विशेष और सामान्य श्रेणियों में विभाजित किया गया था। लेकिन योजना आयोग के साथ ही यह विशिष्टता समाप्त हो गई।

उल्लेखनीय है कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के कुछ महीनों बाद, योजना आयोग की जगह नीति आयोग बनाया गया और पनगढ़िया इसके पहले उपाध्यक्ष बने।

पनगढ़िया ने कहा कि उन्हें पता है कि बिहार के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा ‘‘लंबे समय से चली आ रही मांग’’ है, जिसका सामना उन्होंने नीति आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान भी किया था।

उन्होंने दोहराया कि यह वित्त आयोग के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित 16वें वित्त आयोग की बैठक में शाामिल हुये।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि बिहार राज्य में तीन दिवसीय भ्रमण पर 16वें वित्त आयोग का आगमन हुआ है।

उन्होंने वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविन्द पनगढ़िया सहित सभी सदस्यगण का बिहार की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी काफी अनुभवी एवं योग्य है और बिहार को आपसे काफी उम्मीदें हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरव की बात है कि आयोग के अध्यक्ष पनगढ़िया नालंदा विश्वविद्यालय, राजगीर के कुलाधिपति भी हैं। इसीलिए वह बिहार की सामाजिक एवं आर्थिक पृष्ठभूमि से परिचित हैं।

बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े