देश की खबरें | बिहार: छात्राओं को ‘‘हिजाब’’ उतारने को कहने पर प्रधानाध्यापक को मिली धमकी, जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं को कक्षा के अंदर ‘‘हिजाब’’ उतारने के लिए कहने पर उन्हें विद्यार्थियों के परिवार के सदस्यों से धमकियां मिल रही हैं।

शेखपुरा, 02 दिसंबर बिहार के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्राओं को कक्षा के अंदर ‘‘हिजाब’’ उतारने के लिए कहने पर उन्हें विद्यार्थियों के परिवार के सदस्यों से धमकियां मिल रही हैं।

शेखपुरा के जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने शनिवार को बताया कि उक्त शिकायत चरुआवां स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (माध्यमिक विद्यालय) के प्रधानाध्यापक ने की है।

सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र कुमार चौधरी की लिखित शिकायत के अनुसार, एक समुदाय समूह की छात्राओं के परिवारों के सदस्यों ने 29 नवंबर को स्कूल पर धावा बोल दिया।

शिक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘वे शिक्षण स्टाफ द्वारा छात्राओं को कक्षाओं में स्कार्फ उतारने के लिए कहने पर नाराज थे। उन्होंने प्रधानाध्यापक से कहा कि अगर उनकी लड़कियों को उनके रीति-रिवाजों का पालन करने की अनुमति नहीं दी गई तो वे स्कूल नहीं चलने देंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक की शिकायत के अनुसार, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग उनकी मांग पर ध्यान नहीं देंगे, उनका ‘‘सिर कलम कर दिया जाएगा’’।

सिंह ने कहा, ‘‘विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल जाकर जांच करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।’’

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को विद्यालय में वर्दी पहनकर की आना होता है। इसको लेकर विधि व्यवस्था की समस्या खड़ी होती है तो उचित कार्यवाही की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\