देश की खबरें | बिहार विधान परिषद चुनाव : सात में से तीन सीटों पर लड़ेगी राजद, उम्मीदवारों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

पटना, 30 मई बिहार विधान परिषद की सात सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के वास्ते प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मोहम्मद कारी सोहैब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि उम्मीदवारों का चयन समाज के सभी वर्ग की सहभागिता के प्रति राजद की प्रतिबद्धता के अनुरूप किया गया है।

सोहैब वर्तमान में पार्टी की राज्य युवा शाखा के प्रमुख हैं, जबकि रजक एक दलित महिला हैं जो कि राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव हैं अपना जीवन यापन दूसरों के कपड़े धोकर करती हैं। पांडेय रोहतास जिले के एक ब्राह्मण राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिन्हें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के प्रति वफादार माना जाता है।

एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी केवल इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने भाजपा नीत राजग पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘केवल राजद ही ऐसा शासन प्रदान कर सकता है जिसमें बुलडोजर का आतंक न हो और आम लोग गरिमा के साथ रह सकें।’’

पार्टी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता शक्ति यादव जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, ने कहा कि मुन्नी रजक की उम्मीदवारी पूर्व राजद सांसद भगवती देवी की याद दिलाती है जो पत्थर तोडने वाली थीं जिनकी राजनीति के क्षेत्र में प्रतिभा को राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद ने परखा था।

यादव ने कहा, ‘‘हम लोहिया के राजनीतिक वंशज हैं जिन्होंने एक महारानी (ग्वालियर की राजमाता विजयराजे सिंधिया) के खिलाफ एक मेहतरानी को मैदान में उतारा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी उन सभी लोगों के लिए स्वाभाविक पसंद है जो मौजूदा राजनीतिक माहौल से असहज हैं जिसमें धार्मिक और ई अल्पसंख्यकों को धमकाया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\