पटना, 24 जून बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों में से एक पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रेमचंद मिश्र ने बुधवार को बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाए जाने को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में घूस मांगने वालों की अब खैर नहीं, सरकारी की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी.
उन्होंने बताया कि तारिक अनवर बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे ।
कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल राजद ने इस चुनाव में अपने तीन उम्मीदवार को उतारा है ।
बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल जदयू और भाजपा इस चुनाव के लिए अपने-अपने क्रमश: तीन और दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
बिहार विधान परिषद की रिक्त नौ सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए आगामी नौ जुलाई को मतदान होना है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY