देश की खबरें | बिहार: विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में महज चंद महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पदाधिकारियों की नई सूची जारी की, जिसमें एक दर्जन से अधिक उपाध्यक्ष शामिल हैं।

पटना, 31 मई बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में महज चंद महीने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने शनिवार को पदाधिकारियों की नई सूची जारी की, जिसमें एक दर्जन से अधिक उपाध्यक्ष शामिल हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य इकाई के 13 उपाध्यक्षों में राज्यसभा सदस्य धर्मशील गुप्ता और विधान परिषद के सदस्य प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शामिल हैं।

धर्मशील गुप्ता वैश्य जाति से ताल्लुक रखते हैं जबकि चंद्रवंशी के चयन ने पार्टी की अति पिछड़ी जातियों तक पहुंच का संकेत दिया है।

प्रदेश इकाई के उपाध्यक्षों में शामिल अन्य उल्लेखनीय चेहरों में पूर्व विधायक बेबी कुमारी (दलित), राजेंद्र सिंह (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक) शामिल हैं।

सिंह ने पांच वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का दामन छोड़ दिया था लेकिन 2022 में वह वापस पार्टी में आ गए।

पांच नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया गया है, जिनमें पूर्व विधायक शिवेश राम भी शामिल हैं।

राम पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र सासाराम से भाजपा के उम्मीदवार थे हालांकि इस सीट पर उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

इसके अतिरिक्त, राज्य इकाई के 14 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और दो राज्य सह-कोषाध्यक्षों की नियुक्ति भी की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज