देश की खबरें | बिहार होमगार्ड के जवान ने की अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुंगेर जिले के बारियारपुर थाना क्षेत्र में मानसिक अवसाद से ग्रसित एक होमगार्ड जवान के अंधाधुंध गोलीबारी करने को नक्सली हमला समझकर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से जवान की मौत हो गयी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंगेर, 12 जनवरी बिहार के मुंगेर जिले के बारियारपुर थाना क्षेत्र में मानसिक अवसाद से ग्रसित एक होमगार्ड जवान के अंधाधुंध गोलीबारी करने को नक्सली हमला समझकर पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से जवान की मौत हो गयी ।

पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र सिंह ढिल्लो ने मंगलवार को बताया कि यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र में एक चौकी पर हुई जहां सोमवार मध्यरात्रि के बाद अंधाधुंध गोलियों की आवाज सुनी गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें संबंधित थाना द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध नक्सली हमला हुआ है और अंधेरे में गोलियां चलाई जा रही हैं।’’

ढिल्लन ने कहा, ‘‘हम अतिरिक्त बल के साथ घने जंगलों से घिरे घटना स्थल पर पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी ओर से जवाबी गोलीबारी की गयी । इसी बीच हमें पता चला कि यह होमगार्ड जवान मोहम्मद जाहिद (52) था जो गोली चला रहा था। जो लोग उसे अच्छी तरह से जानते थे, उन्होंने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक तनाव में था और अजीब व्यवहार कर रहा था।’’

ढिल्लन ने कहा, ‘‘ज़ाहिद की ओर से गोलीबारी बंद होने पर उनका खून से लथपथ शव बिना छत वाले शौचालय में मिला जहां से वह हवा में गोलीबारी कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और आगे की जांच जारी है।

स. अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस