देश की खबरें | बिहार स्वास्थ्य सेवा वेंटिलेटर पर, बड़ी संख्या में पद रिक्त : सुरजेवाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को ‘आईसीयू’ में पहुंचाया और ‘वेंटिलेटर’ पर डाल दिया है और काफी संख्या में चिकित्सकों और नर्सों के पद रिक्त हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 30 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को ‘आईसीयू’ में पहुंचाया और ‘वेंटिलेटर’ पर डाल दिया है और काफी संख्या में चिकित्सकों और नर्सों के पद रिक्त हैं।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में 60 प्रतिशत डॉक्टरों और 71 प्रतिशत नर्सों की कमी है। और विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन सरकार सत्ता में आई तब विशेष अभियान चलाकर रिक्त पदों को भरा जायेगा और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जायेगा।’’

यह भी पढ़े | ईवीएम से सिंबल के हटने पर होंगे 10 बड़े लाभ, बीजेपी नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के नौनिहाल और माताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ अपने आप में ही एक दर्द की कहानी है और दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि केंद्र सरकार बताती है बिहार अपने जीडीपी का सिर्फ 1.33 प्रतिशत ही स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करता है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य के सभी सूचकांकों में बिहार और उत्तर प्रदेश देश में आखिरी पायदान पर हैं।

यह भी पढ़े | Punjab: पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या मामले मे 9 दिनों में पेश किया चालान.

उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड महामारी के दौरान बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का यह हाल रहा कि नालंदा मेडिकल कॉलेज में शवों के साथ कोविड मरीजों को रखा जा रहा था ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को सिलसिलेवार ढंग से देखें तब स्पष्ट होगा कि कैसे नीतीश कुमार-सुशील मोदी ने बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को ‘आईसीयू’ में पहुंचाया और ‘वेंटिलेटर ’पर डाल दिया।

उन्होंने दावा किया, ‘‘आईसीयू में बिहार की स्वास्थ्य सेवाएं, अब वेंटिलेटर पर आखिरी सांसें गिन रही हैं। ’’

सुरजेवाला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले नीति आयोग के प्रमुख अमिताभ कांत को यह कहना पड़ा कि बिहार जैसे राज्यों के स्वास्थ्य सेवाओं में बुरे प्रदर्शन से समूचा भारत ‘मानव विकास सूचकांक’ में पिछड़ गया है।

वहीं, कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने आज बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और मुंगेर कांड के लिये राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए इन्हें अविलंब बर्खास्त करने की मांग की।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना के लिये नीतीश कुमार और सुशील मोदी जिम्मेदार हैं और इसलिये हमने इन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस फायरिंग में मारे गए युवक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इसके अलावा हमने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\