देश की खबरें | बिहार: मुजफ्फरपुर में नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर, 26 जनवरी बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं।

प्रधानाध्यापक जब नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने मीनापुर विधायक मुन्ना यादव को इसकी सूचना दी, जिन्होंने मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया।

रामपुरहारी थाने के प्रभारी सुजीत कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शिकायत मिली थी कि प्रधानाध्यापक नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए स्कूल पहुंचे हैं। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ‘ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट’ में भी पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी रखी थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।’’

गिरफ्तारी से पहले प्रधानाध्यापक ने संवाददाताओं से कहा कि वह गंभीर आर्थिक संकट में है और यह दावा भी किया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड