देश की खबरें | बिहार सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा आज ही कर देगी- नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह की सहमति प्राप्त हो गयी है और अब राज्य सरकार सुशांत के मौत मामले की सीबीआई से जांच की अनुशंसा आज ही कर देगी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, चार अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि दिवंगत बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह की सहमति प्राप्त हो गयी है और अब राज्य सरकार सुशांत के मौत मामले की सीबीआई से जांच की अनुशंसा आज ही कर देगी ।

नीतीश ने मंगलवार को कहा, “आज सुबह ही हमारे डीजीपी (गुप्तेश्वर पांडेय) से उनकी (दिवंगत अभिनेता के पिता की) बातचीत हुई है और उन्होंने अपनी सहमति दे दी है, जिसकी सूचना डीजीपी ने दी तथा तुरंत सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा यहां से जा रही है । उसके लिए जो प्रक्रिया है, कर रहे हैं और आज ही मेरे ख्याल से अनुशंसा चली जाएगी।”

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, बोले- राम मंदिर निर्माण के लिए हम चांदी की 11 ईंटें भेज रहे हैं अयोध्या.

उन्होंने कहा, ‘‘सुशांत जी के पिता जी ने यहां प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसके आधार पर बिहार पुलिस ने जांच का काम शुरू किया । टीम भी भेजी। यहां से गए आईपीएस अधिकारी के साथ वहां दुर्व्यवहार हुआ।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘बिहार पुलिस के साथ वहां बिल्कुल गलत व्यवहार हुआ । जहां भी प्राथमिकी दर्ज होगी, कानूनी रूप से हमारे राज्य की पुलिस की जिम्मेदारी थी और उसके हिसाब से वे जांच के लिए वहां (मुंबई) गए । वहां तो सहयोग करना चाहिए था ।’’

यह भी पढ़े | योग गुरु रामदेव शिलान्यास समारोह से पहले पहुंचे अयोध्या, कल राम जन्मभूमि का किया जाएगा शिलान्यास: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘सुशांत यहां के थे और उनकी जिस तरह मृत्य हुई है उसको लेकर केवल बिहार ही नहीं पूरे देश के लोगों को चिंता है और सभी लोग इस बात को समझ रहे हैं कि सुशांत जी के साथ निश्चित रूप से अन्याय हुआ है । यह आम धारणा है । ऐसी स्थिति में उनको (मुंबई पुलिस को) जो काम करना चाहिए था, पर कर तो नहीं रहे थे । यहां प्राथमिकी दर्ज होने पर सूचना देकर वहां टीम भेजी गयी है और सूचना देकर गए आईपीएस आधिकारी को क्वारन्टीन किया जाना क्या उचित है?’’

नीतीश ने कहा, ‘‘यह सही बात नहीं । वहां का सहयोग मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा था । हमारे डीजीपी वहां फोन करें और वहां कोई फोन नहीं उठाए तो यह कितना आश्चर्यजनक है । यह खुद हमारे डीजीपी ने मुझे जानकारी दी । तो यह स्थिति है जो कि ठीक नहीं है लेकिन यहां प्राथमिकी होने पर बिहार पुलिस का जांच करना कानूनी कर्तव्य बनता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या इसको लेकर उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बातचीत हुई, नीतीश ने कहा कि मुख्यमंत्री स्तर पर इस मामले में बात ही नहीं हो सकती है। यह तो कोई राजनीतिक विषय नहीं है । यह जिम्मेदारी पुलिस की है और यहां की पुलिस वहां की पुलिस से बात कर रही थी ।

उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\