देश की खबरें | बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं कर सकतीः रिया के वकील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने मंगलवार को कहा कि बिहार सरकार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं कर सकती है, जबकि यह मामला राज्य पुलिस के जांच के क्षेत्राधिकार के बाहर का है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार अगस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने मंगलवार को कहा कि बिहार सरकार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं कर सकती है, जबकि यह मामला राज्य पुलिस के जांच के क्षेत्राधिकार के बाहर का है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि उनकी सरकार ने राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। उनके पिता ने इसका अनुरोध किया था।

यह भी पढ़े | बिहार की पुलिस मुंबई में आकर जानकारी ले सकती है, जांच नहीं कर सकती: संजय राउत, शिवसेना: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने बयान में बताया कि इस मामले का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता है और इसमें बिहार पुलिस को शामिल करने का कोई कानूनी आधार नहीं है। ज्यादा से ज्यादा शून्य प्राथमिकी दर्ज होगी जो मुंबई पुलिस को स्थानांतरित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को सीबीआई को स्थानांतरित करने का कोई कानूनी आधार नहीं है जिसमें उनका (बिहार पुलिस का) कोई अधिकार क्षेत्र नहीं हो।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के दौरान कर्नाटक के कलबुर्गी और कोडागु डिस्ट्रिक में धारा 144 होगा लागू.

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को एहसास हो रहा है कि उसके पास मामले की जांच करने का अधिकार नहीं है तो वह अब मामले को सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करने का "अवैध तरीका" अपना रही है।

चक्रवर्ती ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके दावा किया था कि बिहार पुलिस के पास मामले की जांच करने का अधिकार नहीं है, क्योंकि मुंबई पुलिस पहले ही दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर चुकी है।

राजपूत (34) 14 जून को बांद्रा के अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे।

मुंबई पुलिस ने इस बाबत दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की तहकीकात चल रही है।

मुंबई पुलिस अबतक 56 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इनमें राजपूत की बहन, उनकी मित्र चक्रवर्ती और सिने जगत से जुड़ी कुछ हस्तियां शामिल हैं।

राजपूत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ अभिनेता को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

पटना में मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 341 (गलत तरह से रोकना), 342 (गलत तरीके से कैद करना), 380 (घर में चोरी करना), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत दर्ज किया गया है।

राजपूत की मौत के मामले की छानबीन के लिए बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\