देश की खबरें | बिहार चुनाव: भाजपा ने दो और उम्मीदवार घोषित किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बुधवार को अगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें सिर्फ दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भाजपा ने बुधवार को अगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें सिर्फ दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

पार्टी ने बक्सर विधानसभा क्षेत्र से परशुराम चतुर्वेदी और अरवल से दीपक शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े | Unlock 5 in Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब सभी साप्ताहिक बाजार खुल सकेंगे, 15 अक्टूबर से सिनेमा घरों को भी खोलने की दी इजाजत.

पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने इन दोनों नामों को अपनी स्वीकृति दी है।

हाल ही में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से अपनी निर्धारित सेवानिवृति से पहले ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Gorakhpur Zoo: गोरखपुर चिड़ियाघर में रहेगी ओडीओपी प्रोडक्ट बेचने वाली दुकानें, इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है CM योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट.

बक्सर पांडेय का पैतृक जिला है। वीआरएस लेने के बाद वह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए हैं।

बक्सर विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में भाजपा ने युवा नेता प्रदीप दूबे को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के मुन्ना तिवारी के हाथों 30 हजार से अधिक मतों से पराजय का सामना करना पड़ा था। हार के बावजूद दूबे क्षेत्र में डटे हुए थे और लगातार जनता के संपर्क में थे।

अरवल विधानसभा सीट पर भी पिछले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के रवींद्र सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा के चित्तरंजन कुमार को 17 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

इससे पहले भाजपा ने मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची की थी। इस प्रकार भाजपा ने पहले चरण के तहत राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अब तक कुल 29 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया। इसके तहत फैसला हुआ कि भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं ।

जद(यू) ने अपने हिस्से की 122 सीटों में से सात सीटें हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) को दी है जबकि भाजपा ने अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 11 सीटें दी है।

वीआईपी अब बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा भी बन गई।

निर्वाचान आयोग ने 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान कराने और 10 नवंबर को मतगणना कराने की घोषणा की है।

पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को राज्य के 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा जबकि तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों पर होगा। सात नवंबर को तीसरे चरण का मतदान 78 विधानसभा सीटों पर होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\