देश की खबरें | बिहार चुनाव: तीसरे चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण के लिए शनिवार को हो रहे मतदान के तहत पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना (बिहार), सात नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण के लिए शनिवार को हो रहे मतदान के तहत पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों के लिए शनिवार सुबह मतदान प्रारंभ हो गया, जहां 2.35 करोड़ मतदाता 1,204 उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला कर सकेंगे। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक पश्चिमी चंपारण की विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में 19.14 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 20.16 प्रतिशत, सीतामढ़ी में 19.71 प्रतिशत, मधुबनी में 20.20 प्रतिशत, सुपौल में 21.06 प्रतिशत और अररिया में 24.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | आर्थिक अपराध शाखा ने नारायणी इन्वेस्टमेंट PVT के खिलाफ यस बैंक से लोन लेने के मामले में 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज- दिल्ली पुलिस: 7 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इसी प्रकार से किशनगंज जिले में स्थित विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में 19.63 प्रतिशत, पूर्णिया में 20.51 प्रतिशत, कटिहार में 17.77 प्रतिशत, मधेपुरा में 18.77 प्रतिशत, सहरसा में 20.81 प्रतिशत, दरभंगा में 13.23 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 19.82 प्रतिशत, वैशाली में 24.58 प्रतिशत और समस्तीपुर में 17.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह सीट जदयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन के कारण रिक्त हुई है।

यह भी पढ़े | पराली जलाने के मामलों में किसानों के साथ हो रही अभद्रता, UP सरकार को कार्यवाही करने से पहले उनमें जागरूकता लानें की आवश्यकता- BSP राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती.

अधिकारियों ने बताया कि सभी 33,782 मतदान केन्द्रों पर सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान के लिए इतनी ही संख्या में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी मशीन लगाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अर्ध सैनिक बलों की तैनाती गई है।

चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकडों के अनुसार 78 विधानसभा क्षेत्रों में 2.35 करोड़ मतदाताओं में से 1.23 करोड़ पुरुष, 1.12 करोड़ महिलाएं और 894 ‘‘थर्ड जेंडर’’ मतदाता हैं। इस चरण में जदयू के 37, भाजपा के 35, राजद के 46 उम्मीदवार और कांग्रेस के 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\