देश की खबरें | बिहार भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, नीतीश शाम को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

पटना, 26 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अपनी पार्टी की ‘एक नेता, एक पद’ की नीति का पालन करते हुए बुधवार की सुबह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, जायसवाल का इस्तीफा शाम को होने जा रहे मंत्रिपरिषद के विस्तार से पहले आया है।

जायसवाल बिहार सरकार में महत्वपूर्ण राजस्व और भूमि सुधार मंत्री थे। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के साथ भाजपा के सत्ता में लौटने के बाद उन्हें पिछले साल जनवरी में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

जुलाई में वह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह राज्य के भाजपा अध्यक्ष बने थे।

उन्होंने इस्तीफे के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे प्रमुख जिम्मेदारियां देने और मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं। मुझे गर्व है कि मैंने एक मंत्री के रूप में 11 करोड़ से अधिक पृष्ठों के दस्तावेजों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण जैसा कार्य किया। मैं अब पूरे दिल से पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करूंगा।’’

जायसवाल ने मंगलवार रात को पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी की राज्य कोर समिति की बैठक के बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। पार्टी के नेताओं ने चर्चा का विवरण नहीं दिया। उन्होंने केवल यह कहा कि बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर केंद्रित थी।

जायसवाल ने इससे पहले पत्रकारों से कहा था, ‘‘मैं आज मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। हमारी पार्टी के सिद्धांत एक नेता, एक पद’ के अनुसार, मैंने राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करता रहूंगा।’’

सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राजभवन में शाम चार बजे नए मंत्री शपथ लेंगे और राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

राज्य मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जा सकता है, इस बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।’’

विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\