देश की खबरें | बिहार विधानसभा अध्यक्ष इस्तीफा दें : राजद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को मांग की कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये ।

पटना, 22 अगस्त बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को मांग की कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिये ।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एक बयान में कहा कि सिन्हा विधानसभा के नियमों के मुताबिक 24 अगस्त को बुलाए गए विशेष सत्र की अध्यक्षता नहीं कर सकते, जब नई सरकार को भी बहुमत साबित करना है।

उन्होंने कहा कि सिन्हा को सम्मानपूर्वक तत्काल पद छोड़ देना चाहिए।

यादव ने कहा कि नियमों के अनुसार नया अध्यक्ष चुने जाने तक यह कार्य उपाध्यक्ष को करना चाहिये ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर सात पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर 10 अगस्त को प्रदेश में नई सरकार बना ली थी।

नई सरकार के गठन के तुरंत बाद महागठबंधन के 40 से अधिक विधायकों ने सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

बिहार के 243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 160 से अधिक विधायक हैं, जहां अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए एक साधारण बहुमत की आवश्यकता है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि 79 विधायकों वाली सबसे बड़ी पार्टी राजद अपने दिग्गज नेता अवध बिहारी चौधरी को संवैधानिक पद के लिए नामांकित करते हुए अध्यक्ष पद के लिए दावा पेश करेगी।

बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अवधेश नारायण सिंह को भी बदला जा सकता है। ऐसी चर्चा है कि जदयू इस पद के लिये देवेश चंद्र ठाकुर नाम पर विचार कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी