देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव: राजग ने 122, महागठबंधन ने 110 सीट जीतीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 240 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 122 सीट अब तक जीत ली हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 नवंबर बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 240 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 122 सीट अब तक जीत ली हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं ।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 72 सीटों पर, जदयू ने 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: एनडीए को पूर्ण बहुमत- महागठबंधन रह गया पीछे, पीएम मोदी ने NDA के एक और कार्यकाल के लिए मतदाताओं का जताया आभार.

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद ने 74 सीटों पर, कांग्रेस ने 19 सीटों पर, भाकपा माले ने 12 सीटों पर, भाकपा एवं माकपा ने दो-दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

इस चुनाव में एआईएमआईएम ने 5 सीटें, लोजपा एवं बसपा ने एक-एक सीट जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: पीएम मोदी ने NDA को मौका देने के लिए बिहार के लोगों का जताया आभार, अमित शाह बोले- देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक.

बाकी बची तीन सीटों में से दो पर भाजपा एवं एक सीट पर जदयू अभी भी बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में जदयू ने फिर से जीत दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\