खेल की खबरें | बड़े सितारे बेनूर, इटली ने जीता यूरो कप और डेनमार्क ने दिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सर्वश्रेष्ठ पल :

सर्वश्रेष्ठ पल :

पार्केन स्टेडियम के भीतर डेनमार्क और फिनलैंड के बीच मैच के दौरान अचानक डेनमार्क के मिडफील्डर क्रिस्टियन एरिक्सन गिर पड़े । पूरा स्टेडियम स्तब्ध और सन्नाटे के बीच फिनलैंड के प्रशंसकों ने ‘क्रिस्टियन क्रिस्टियन ’ का नारा लगाना शुरू किया । इसके जवाब में डेनमार्क के समर्थक बोले ‘ एरिक्सन एरिक्सन ’। अचानक ही दोनों टीमों के समर्थकों के बीच की दीवार टूट गई और खेलभावना का अद्भुत नजारा देखने को मिला । एरिक्सन के स्थिर होने की खबर से समूचे फुटबॉल जगत ने राहत की सांस ली । एरिक्सन के साथी खिलाड़ियों का मैदान पर आचरण भी एक मिसाल बना ।

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी :

इटली के गोलकीपर जियांलुइगी डोनारूमा निर्णायक पेनल्टी बचाने के लिये युएफा के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हो सकते हैं लेकिन सभी का दिल जीता डेनमार्क के साइमन काएर ने । डेनमार्क के कप्तान ने शायद एक जिंदगी भी बचाई । काएर ने एरिक्सन के गिरने के बाद उनकी छाती पर दबाव दिया और उनके इर्द गिर्द सभी साथी खिलाड़ियों को घेरा बनाने को कहा । यही नहीं फूट फूटकर रो रही एरिक्सन की साथी को भी ढांढस बंधाया ।

फिनलैंड से हार के बाद उन्होंने अपने खिलाड़ियों का मनोबल बढाया और एरिक्सन के लिये जीतने को कहा । डेनमार्क की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची ।

सर्वश्रेष्ठ गोल :

यह फुटबॉल का नहीं बल्कि गोल्फ का शॉट लग रहा था । चेक गणराज्य के स्ट्राइकर पैट्रिक शिक ने स्कॉटलैंड के हाफ में 49 . 7 मीटर की दूरी से गेंद गोल में डाली तो हर कोई दंग रह गया । यह टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे खूबसूरत गोल में दर्ज हो गया ।

बेनूर सितारे :

फुटबॉल के नये सितारे कहे जा रहे काइलियान एमबाप्पे पेनल्टी पर गोल करने से चूके और स्विटरजलैंड ने अंतिम 16 से फ्रांस को बाहर कर दिया । यूरो 2020 में एमबाप्पे एक भी गोल नहीं कर सके जबकि विश्व कप 2018 में वह सबसे चमकते सितारे थे ।

अजीबोगरीब पल :

फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैंम्पस तकनीकी इलाके में खड़े होकर जर्मनी के खिलाफ टीम का मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे कि उन्हें सिर पर हाथ रखकर डगआउट में भागना पड़ा । ऊपर से अचानक मलबा गिरता दिखा । पयार्वरण के लिये काम करने वाले समूह ग्रीन पीस का एक प्रदर्शनकारी पैराशूट में स्टेडियम के भीतर आया लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और छत पर लगे कैमरे की तारों में उलझ गया । मलबा गिरने से कई दर्शकों को चोटें आई ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड