देश की खबरें | पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 43 और प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 38 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

चंडीगढ़, चार मई पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 43 और प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) के 38 अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं।

कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) सरवजीत सिंह को मृदा और जल संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं प्रधान सचिव (योजना) विकास प्रताप को पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रवींद्र कुमार कौशिक को सहकारिता विभाग से शुगरफेड का प्रबंध निदेशक बनाकर भेजा गया है, वहीं कराधान आयुक्त के के यादव को पंजाब निवेश संवर्धन ब्यूरो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ए एस थिंड को आवास और शहरी विभाग से पंजाब शहरी नियोजन और विकास प्राधिकरण का मुख्य प्रशासक बनाकर भेजा गया है।

भूपेंद्र सिंह को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय का विशेष सचिव बनाया गया है, वहीं नीलिमा अब पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में कामकाज देखेंगी।

विनय बबलानी को गृह मामलों और न्याय विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, वहीं संजय पोपली दिव्यांगजनों के विभाग के आयुक्त होंगे।

पीसीएस के 38 अधिकारियों में परमिंदर पाल सिंह, सुभाष चंदर, दलविंदरजीत सिंह, नवजोत कौर और रबींद्रजीत सिंह बरार शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त